बोरना ने अजरपुर (पूर्णिया) को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

शनिवार को फाइनल मैच बोरना और मेहसौरी के बीच खेला जाएगा

चौथम. तेगाछी प्रीमियर लीग से दूसरे सेमीफाइनल मैच में शुक्रवार को बोरना (खगड़िया) की टीम ने अजरपुर (पूर्णिया) को 66 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. चौथम प्रखंड अंतर्गत तेगाछी पुनर्वास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच में बोरना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 176 रन बनाया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजरपुर की पूरी टीम 13.5 ओवर में 110 रनों पर सिमट गई. मैन ऑफ दी मैच का खिताब बोरना टीम के मुनमुन को मुखिया शशिभूषण कुमार द्वारा दिया गया. उन्होंने चार ओवर में पांच विकेट हासिल किया. जबकि अपनी टीम के लिए 19 रन भी बनाये. मौके पर मुखिया के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अब खेल में भी कैरियर बनाया जा सकता है. मैच में कमेंट्री विजय पोद्दार, मुकेश और कृष्णा ने निभाई. एम्पायर की भूमिका में समित शर्मा एवं ज्योतिष पटेल सहित स्कोरर के रूप में सुनील कुमार थे. मौके पर पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि मोहन सिंह सहित ध्रुव पासवान, घुटर चौधरी आदि मौजूद थे. इधर आयोजकों ने बताया कि शनिवार को फाइनल मैच बोरना और मेहसौरी के बीच खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >