संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली

अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है

परबत्ता. भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है. जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े प्रमुख संकेतकों के प्रति जागरूक करना रहा. अभियान के तहत विशेष रूप से जन्म के समय शिशु का वजन, टीबी मामलों की सूचनाकरण दर, तथा कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) आयोजित करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर फोकस किया जा रहा है. रैली में गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कशिश, परबत्ता नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत साह, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. रैली के माध्यम से लोगों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, पोषण एवं विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई. सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी कश्यप ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की अवधि के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं पशु स्वास्थ्य से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें प्रमुख रूप से ग्राम सभा, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिला दिवस, टीकाकरण दिवस, विज्ञान दिवस सहित अन्य विशेष दिवस शामिल है. चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >