पतलिया बहियार में बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, मौत

पतलिया बहियार में बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, मौत

खगड़िया गंगौर थाना क्षेत्र के खराधार वार्ड संख्या दो निवासी 60 वर्षीय किशन सदा पर सांड ने शनिवार को हमला कर दिया, जिससे किशन सदा की घटनास्थल पर मौत हो गयी. बताया जाता है कि सिमरी रोड स्थित पतलिया बहियार में किशन सदा सांड को भगा रहा था. इसी दौरान सांड ने पलटकर किशन सदा पर हमला कर दिया. परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि किशन सदा मक्का खेत की रखवाली करने गया था. खेत में सांड देखकर भगाने लगा. इसी दौरान घटना हुई. मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. किशन सदा अपने पीछे दो बेटे व तीन पुत्री छोड़कर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >