हथियादियरा में सड़क कटाव मरम्मत की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हथियादियरा में सड़क कटाव मरम्मत की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हसनगंज प्रखंड स्थित हाजी कलीमुद्दीन उर्फ लेलाह चौक से हथियादियरा गांव को जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों कटाव की समस्या से जूझ रहा है. कटाव से सड़क कोशी की उपधारा में समाने को तैयार है. गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर कटाव की मरम्मतिकरण व गार्डवाल सहित कोशी उपधारा से सटे सड़क किनारे पत्थर व जाली लगाकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. समाजसेवी सद्दाम, सरपंच शेख फकरुद्दीन, नसीम अख्तर सहित ग्रामीणों ने कहा, दो लोकसभा, दो विधानसभा व तीन प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. कम से कम 50 हजार आबादी वाले गांव के लोगों का प्रतिदिन आवाजाही होता है. पांच से छह महीने पहले यह सड़क का मरम्मतिकरण हुआ है. सड़क किनारे से कटकर कोशी की उपधारा में समाने की कगार पर है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण संवेदक पर भी घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि संवेदक द्वारा जैसे तैसे सड़क निर्माण कर चले गया. कम से कम नदी किनारे गार्डवाल व कटाव को रोकने की समुचित व्यवस्था करते हुए सड़क का निर्माण करना चाहिए, ताकि सड़क में हो रहे तेज कटाव को रोका जा सके. सड़क कटाव के कारण लोग घटना दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. अंधेरे में साइड लेने के चक्कर में बड़ी वाहन से लेकर छोटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. अगर कोई वाहन सड़क किनारे से पलटता है तो वह कम से कम 10 फीट खाई में गिर सकता है. दर्जनों की संख्या में मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरसात आने से पहले सड़क में हों रहे कटाव को रोकने व मरम्मतिकरण की मांग को लेकर सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >