डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के भमरैली पंचायत अंतर्गत भट्ठा कोल गांव में बुधवार को आदिवासियों के द्वारा सोहराय पर्व आयोजन किया. विधायक दुलालचंद गोस्वामी, जिला परिषद सदस्य मुकेश पोद्दार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रमेश मंडल, भाजपा नेता निर्मल विश्वास, बीस सूत्री सदस्य शंकर पोद्दार, आशीष झा मुख्य रूप से मौजूद रहे. विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि आदिवासी पारंपरिक तरीके से अपने पर्व मनाते है. आदिवासी समुदाय के लोग समूह मे आकर परंपरागत परिधान मे नृत्य, संगीत के साथ उत्सव मनाते है. भट्ठाकोल गांव में सड़क नहीं है. जल्द सड़क बनाने का अवशासन दिया. जबकि मच संचालन आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनोद मुर्मू ने किया. मौके पर जदयू नेता मिथुन कुमार यादव, मोजीबुर रहमान, आदिवासी विकास परिषद युवा अध्यक्ष सनोज़ उरांव, जिला कोषाध्यक्ष रिषभ, कपिल मंडल, बिट्टू मुर्मू, जोसेफ मुर्मू, राकेश हेम्ब्रम मौजूद थे.
आदिवासी समुदाय के सोहराय पर्व में शामिल हुए विधायक
आदिवासी समुदाय के सोहराय पर्व में शामिल हुए विधायक
