बलिया बेलौन कदवा प्रखंड क्षेत्र के सालमारी बाढ़ डिवीजन और प्रमंडल अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न संवेदनशील बिंदुओं पर बढ़पुर सुरक्षात्मक कार्यों का एसडीओ दीक्षित श्वेतम ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. कई आवश्यक निर्देश संवेदकों को दिये. बाढ़ पूर्व सुरक्षात्मक और अभूतपूर्व बंदोबस्त को लेकर कटिहार जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबध है. जिला प्रशासन के निर्देशों पर बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर किये जा रहे कार्यों के निरीक्षण किये जाने से कार्य तेजी आने की बात की है. एसडीओ ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण प्रभाग सलमारी के साथ साथ आजमनगर रिंग बांध धबौल और इमामनगर में कटावरोधी कार्य और तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई एवं कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सालमारी ने संयुक्त रूप से तटबंध का किया निरीक्षण किया. उक्त क्रम में आजमनगर रिंगबांध, धबौल एवं इमामनगर में चल रहे कटाव निरोधक कार्य का जायजा लिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
