रमजान को लेकर बाजार में रोजेदार जमकर कर रहे खरीददारी

रमजान को लेकर बाजार में रोजेदार जमकर कर रहे खरीददारी

कोढ़ा रमजान शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. इफ्तार व सहरी के लिए खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ हर दिन बाजारों में उमड़ रही है. कोढ़ा प्रखंड के गेड़ाबाड़ी बाजार, सेमापुर मोड़, खेरिया हाट, कोलासी, पवई, डिग्री, फुलवरिया, बेलाल चौक जैसे प्रमुख बाजारों में फल, सेवइयां, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्रियों की बिक्री तेज हो गई है. रोजेदार इफ्तार के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजारों में पहुंचते हैं. खजूर, केला, तरबूज, खीरा, अनानास, पपीता, सेब और संतरे की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. मिठाई की दुकानों पर भी पकौड़ा, कचौड़ी, जलेबी और समोसे की बिक्री जोरों पर है. फल विक्रेताओं के अनुसार, रमजान में फलों की मांग आम दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है. विशेष रूप से खजूर की खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. बढ़ी मांग से बढ़ी कीमतें मांग में वृद्धि के चलते फलों और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. वर्तमान में बाजार में फल और अन्य जरूरी चीजों के दाम इस प्रकार हैं. केला 80 से 100 रुपये दर्जन, तरबूज 50 से 60 रुपये किलो, अंगूर 120 रुपये किलो, सेब 120 से 140 रुपये किलो, खीरा 30 से 40 रुपये किलो, अमरूद 80 रुपये किलो, पपीता 40 रुपये किलो, खजूर 300 से 500 रुपये किलो, नींबू 10 रुपये प्रति पीस बिक रही है. महंगाई के बावजूद रोजेदार इफ्तार के लिए जरूरी सामान खरीदने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि श्रद्धालु बिना कीमत की परवाह किए अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप खरीदी कर रहे हैं. फलों और सेवइयों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >