रामनवमी पर फलका बाजार में भक्ति की दिखी अद्भुत छटा

रामनवमी पर फलका बाजार में भक्ति की दिखी अद्भुत छटा

बनारस के पुरोहितों ने की भव्य गंगा आरती फलका फलका प्रखंड में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और भव्य शोभायात्रा के दौरान फलका बाजार चौक पर आयोजित गंगा आरती ने पूरे इलाके को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया. फलका बाजार के मुख्य चौक-चौराहे पर आयोजित यह गंगा आरती लगभग 20 से 25 मिनट तक चली. जिसमें माता दुर्गा की प्रतिमा को पूरब दिशा की ओर मुख करके विधि-विधान के साथ आरती-अर्चना की गई. आरती के दौरान शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया. इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि आरती का संचालन बनारस (वाराणसी) से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा किया गया. जिस तरह काशी के घाटों पर शाम के समय भव्य गंगा आरती होती है, उसी तर्ज पर फलका बाजार में भी वैसा ही दिव्य दृश्य देखने को मिला. पीतल के बड़े दीपकों, धूप और अगरबत्ती की सुगंध तथा मंत्रोच्चार के बीच जब महाआरती शुरू हुई तो वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु श्रद्धा से अभिभूत हो उठे. शोभा यात्रा के दौरान पूरा बाजार केसरिया झंडों और धार्मिक झांकियों से सजा नजर आया. आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए माता का आशीर्वाद लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि फलका बाजार के इतिहास में यह आयोजन सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक रहा. कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में प्रशासन की भूमिका भी अहम रही. स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान मुस्तैद नजर आए और हर मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >