समीक्षा बैठक में संगठन की आगे की कार्य योजना, रचनानात्मक, आंदोलनात्मक व अन्य विषयों पर हुई चर्चा

समीक्षा बैठक में संगठन की आगे की कार्य योजना, रचनानात्मक, आंदोलनात्मक व अन्य विषयों पर हुई चर्चा

कटिहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा बैठक बुधवार को स्थानीय कार्यालय परिसर में हुई. प्रवास में आए प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सिंडिकेट सदस्य एमपी सिंह, प्रदेश सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, नगर सह मंत्री विशाल सिंह, कृष कुमार, मो हैदर, शिवम यादव, प्रणव यादव, ध्रुव कुमार, प्रिंस श्रीवास्तव उपस्थित थे. बैठक के दौरान प्रो एमपी सिंह ने पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार परिषद में कई आयामों में कार्य हो रहे हैं. हमें विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार जोड़कर देश व समाज के लिए प्रेरित करना है. इसके लिए प्लस टू हाई स्कूल स्तर पर भी रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए छात्रों के गुणों का विकास करना चाहिए. मौके पर प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने पर्यावरणीय, संगठनात्मक, सामाजिक व स्थानीय शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के क्षमतावर्धन के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना बनायी गयी. साथ ही पर्यावरण और सेवा से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ने पर बल दिया. शैक्षणिक संस्थानों में व्यक्तित्व विकास आधारित कार्यक्रमों के आयोजन पर भी सहमति बनी. जिला संयोजक रोहन प्रसाद ने कहा कि इस बार कटिहार का सदस्यता लक्ष्य दस हजार रखा गया. लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला, नगर और महाविद्यालय स्तर पर विस्तारक और टोली बनानी होगी. समीक्षा बैठक में संगठन की आगे की कार्य योजना आयाम कार्य, रचनानात्मक, आंदोलनात्मक व अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. आगे आगामी कार्यक्रम सदस्यता अभियान, 9 जुलाई, नगर इकाई जिला केंद्र, आयाम कार्य गतिविधि, अनुमंडल अभ्यास वर्ग की योजना आदि पर चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >