सड़क निर्माण के नाम पर निगम में लूट खसौट, निगम प्रशासन मौन

सड़क निर्माण के नाम पर निगम में लूट खसौट, निगम प्रशासन मौन

– मिट़टी की जगह कचरे से किया जा रहा है सड़क का निर्माण – मामला वार्ड नम्बर दो के गौशाला मोहल्ले की, लोगों ने की शिकायत कटिहार नगर निगम में इन दिनों सड़क निर्माण के नाम पर लूट खसोट मची है. टेंडर के बाद जिन सड़क पर मिट्टी भरकर पेबर ब्लॉक का निर्माण किया जाना है. वहां पर कचरा गिराकर कोरम पूरा किया जा रहा है. बावजूद नगर निगम प्रशासन, वार्ड पार्षद कार्रवाई करने के बदले मूकदर्शक है. जिसका नतीजा है कि संवेदक किसी तरह सड़क पर कचरा डालकर निर्माण कार्य के नाम पर कोरम पूरा कर राशि उठाव के प्रयास में हैं. यह मामला निगम अंतर्गत वार्ड नम्बर दो के गोशाला मोहल्ले की है. जहां इस पर मोहल्लेवासियों की नजर जाने के बाद विरोध किया. शिकायत नगर प्रशासन तक दी गयी. मोहल्ले के उदय गुप्ता, गुजगुज, सुमन कुमारी, खुशी देवी, मंटी देवी समेत अन्य का कहना है कि उनलोगों का वार्ड नम्बर दो गोशाला माेहल्ला है, जो कई वर्षों से उपेक्षित हैं. गोशाला में सभी पर्चाधारी हैं. बिना बरसात में घरों में गंदा पानी घुसना आम बात हैं. विकास के नाम पर बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइट जरूर है. काफी विरोध के बाद नगर निगम के आयुक्त की पहल पर इस मोहल्ले में कचरा उठाव व झाड़ू लगाने का कार्य कमियों द्वारा शुरू किया गया. उनलोगों का कहना है कि पार्षद के प्रयास के बाद वार्ड संख्या दो के पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल मुख्य सड़क से गोशाला हनुमान मंदिर से नथूनी पासवान, शिव नारायण पासवान, टुनटुन रविदास, गीता देवी, विपिन राम, सुबोध राम, नसीम के घर होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक पेभर ब्लॉक सड़क निर्माण को लेकर निविदा निकाली गयी. जिसे तीन माह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश है. वार्ड के लोगों का कहना है कि उक्त सड़क निर्माण 47 हजार 62 हजार नौ सौ की राशि से होना है. जहां मिट्टी डालने का प्रावधान है वहां पर कचरा डालकर कोरम पूरा किया जा रहा है. उक्त सड़क कितने बारिश का मौसम झेल पायेगी यह तो आने वाला समय ही बता पायेगा. बहरहाल उनलोगों ने संवेदक के विरूद्ध आवाज बुलंद करते हुए संवेदक पर पाबंदी लगाते हुए लाइसेंस को कालीसूची में डालने का अनुरोध किया है. ताकि दुबारा ऐसे कार्य करने वाले संवेदकों के लिए एक सबक बन सके. मामले में वार्ड नम्बर दो के पार्षद मुर्सरत जहां ने बताया कि उक्त कार्य काे तीन माह में पूरा करना था. समय बीतने के बाद भी अब तक कार्य जारी है. वार्ड के लोगों के द्वारा मिट्टी की जगह कचरा डालकर कार्य पूरा किये जाने की शिकायत पर नगर निगम के एसडीओ व जेई को अवगत कराया गया था. रोक दिया गया है कार्य शिकायत मिली है कि वार्ड नम्बर दो गोशाला में पेबर ब्लॉक निमाण कार्य के दौरान मिट्टी की जगह कचरा का उपयोग किया जा रहा है. जिसके आलोक में कार्य को बंद करवा दिया गया है. उक्त जगह से कचरा को उठवाने को लेकर निर्देश दिया गया है. साथ ही उक्त संवेदक से शोकॉज किया गया है. संतोषपूर्वक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उक्त संवेदक का लाईंसेस को काली सूची में डालने को लेकर कार्रवाई किया जायेगा. संतोष कुमार, निगम आयुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >