बाइक ठीक से नहीं बनाने की बात कह मैकेनिक को सिर में मारी गोली, मौत

बाइक ठीक से नहीं बनाने की बात कह मैकेनिक को सिर में मारी गोली, मौत

बाइक ठीक से नहीं बनाने की बात कह मैकेनिक को सिर में मारी गोली, मौत – पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार प्रतिनिधि, अमदाबाद (कटिहार) जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत की रघुनाथपुर केवाला स्थित शनिचरी हाट के पास बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे बाइक मैकेनिक दुकानदार की मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. बाइक मैकेनिक मो. साबिर बेलगच्छी गांव का निवासी था. साबिर शनिचरी हाट के पास बाइक गैरेज खोलकर मैकेनिक का कार्य करता था. बुधवार को बैरिया गांव के जारुल खान बाइक ठीक कराने आया था. बाइक की क्लच प्लेट बदलवाया था. बाइक अपने साथ ले गया और पुन: कुछ देर बाद लौटकर गैरेज आया और कहा कि बाइक ठीक नहीं हुई है. इसी बात को लेकर मैकेनिक के साथ मामूली विवाद हुआ. आक्रोशित होकर जारुल खान ने मैकेनिक साबिर के सर में गोली मार दी. खून से लथपथ मैकेनिक जमीन पर गिर गया. ग्रामीण व गैरेज में काम कर रहे स्टाफ ने साबिर को पीएचसी अमदाबाद में भर्ती कराया. अमदाबाद पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिर सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. साबिर के परिजन व गैरेज में काम कर रहे स्टाफ ने बताया कि बैरिया गांव के जारुल खान बाइक लेकर आया था. बाइक की क्लच प्लेट बदलवाकर चला गया. कुछ देर बाद फिर बाइक लेकर दोबारा आया और कहा कि बाइक ठीक नहीं हुआ. इसी बात पर उसने अपने पास से पिस्तौल निकाल कर साबिर को गोली मार दी. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार व थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंच कर एक-एक बिंदुओं पर जांच कर साक्ष्य जुटाकर साथ ले गयी. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. कहते हैं एसडीपीओ मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर एक-एक बिन्दुओं पर जांच की गयी है. गोली मारने वाले मुख्य आरोपित जारुल खान को अमदाबाद-मनिहारी के बीच से मनिहारी व अमदाबाद पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे के कार्रवाई में जुट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >