– अब परिवार का कैसे होगा भरण पोषण – एक वर्ष पूर्व हुई थी उसकी शादी, एक छोटी बच्ची हो गयी अनाथ अमदाबाद थाना क्षेत्र के बेलगच्छी गांव निवासी बाइक मैकेनिक साबिर की गोली मारकर हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. बाइक मैकेनिक के बदौलत ही माता-पिता सहित अन्य परिजनों का भरण पोषण होता था. पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर केवाला स्थित शनिचरी हाट के समीप साबिर बाइक गैरेज खोला था. जहां वह मैकेनिक का काम करता था. बुधवार को बैरिया गांव निवासी जारुल खान ने बाइक ठीक से मरम्मत नहीं करने की बात कहकर सर में गोली मार दिया. जिससे साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान लिए मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गयी. साबिर की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बताया गया कि साबिर का एक दो माह की पुत्री है. घटना के बाद मृतक साबिर की पत्नी एवं उसकी मां दहाड़ मार कर रो रही थी. कह रही थी कि अब हमारा देखभाल एवं भरण पोषण कौन करेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि साबिर एवं उसका परिवार महानंदा नदी से विस्थापित थे. बैरिया व बेलगच्छी के बीच महानंदा बांध के समीप यह लोग घर बनाकर रहते हैं. कुछ वर्षों पूर्व रघुनाथपुर केवाला में किराये का कटरा लेकर बाइक रिपेयरिंग का काम कर अपने परिजनों का भरण पोषण करता था. एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी. इसे दो माह की पुत्री है. लोगों ने बताया कि साबिर का एक बड़ा भाई भी है. जो पूर्व में एक्सीडेंट में दिव्यांग हो गया है. साबिर के भरोसे ही इसके पूरे परिवार का भरण पोषण हो रहा था. इस हृदय विधायक घटना से उसकी पत्नी माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
बाइक मैकेनिक साबिर की हत्या से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बाइक मैकेनिक साबिर की हत्या से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
