अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण

अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल पदाधिकारी ने शिविर आयोजित कर अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. अंचल पदाधिकारी इस्लाम अंसारी ने बताया कि पिछले दिनों प्राणपुर थाना क्षेत्र के जल्ला हरिरामपुर वार्ड नंबर 13 में अचानक आग लग गयी थी. जिसमें एक परिवार का एक घर जल कर राख हो गया था. जिसको लेकर जिला पदाधिकारी कटिहार के आदेशनुसार जल्ला हरिरामपुर के अग्नि पीड़ित परिवार कारी कुमारी पति भारत सिंह, जल्ला हरिरामपुर, प्राणपुर निवासी के बीच राहत सामग्री का कीट वितरण किया गया. जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, पंचायत समिति सदस्य अजमल, राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, प्रधान सहायक राज किशोर, सौरभ कुमार सिंह के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >