सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई

– एक विधि विरुद्ध बालक सहित एक आरोपित गिरफ्तार, हथियार बरामद कटिहार सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो वायरल करने के मामले में एसपी के निर्देश पर डंडखोरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध तथा देशी पिस्टल बरामद किया है. डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सौरिया में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो वायरल किया गया है. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ ग्राम सौरिया में छापेमारी की. इस क्रम में दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपित में अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित को चिन्हित कर छापेमारी कर आरोपित शिवम कुमार साह उम्र 19 वर्ष पिता अरूण प्रसाद, साह पटहरा, थाना डंडखोरा, निवासी को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी के क्रम में उसके घर से एक देशी पिस्टल बरामद किया. एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध कर अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करते हुए कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >