मनिहारी (कटिहार) . मनिहारी के कांटाकोश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया. प्रथम पुरस्कार विक्रम यादव को मिला. द्वितीय पुरस्कार राजेश यादव व तृतीय पुरस्कार दीपक कुमार को मिला. अतिथि ने पुरस्कार दिया.
अतिथियों ने आयोजकों को दी बधाई
अतिथियों ने आयोजक युवा टीम को बधाई दिया. मौके पर सत्यप्रकाश बाबा, मुखिया शरीफूल उर्फ धोनी, पूर्व मुखिया मुरलीधर यादव बबलू यादव, पूर्व प्रमुख मिलन यादव, शंभु यादव, विक्रम यादव, राजू यादव, अमित यादव, सोनू यादव, कैलाश यादव, सननी यादव, राजेश यादव, दीपक यादव, अजीत यादव आदि मौजूद थे.
