मनिहारी पुलिस ने झारखंड में छापेमारी कर 25 हजार के इनामी जग्गा को दबोचा

मनिहारी पुलिस ने झारखंड में छापेमारी कर 25 हजार के इनामी जग्गा को दबोचा

झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र में कटिहार पुलिस ने की छापेमारी कटिहार मनिहारी थाना पुलिस ने झारखंड में छापेमारी कर 25 हजार के इनामी व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी शिखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर को वादी कुंदन कुमार, पिता स्व बेचन यादव, नवाबगंज, निवासी की जमीनी को गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगियों द्वारा पिछले तीन वर्षों से अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है. 16 नवंबर को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्त एकजुट होकर पीड़ित कुंदन कुमार के साथ मारपीट की एवं जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की. जिससे कुंदन घायल हो गया. घटना के दौरान कुंदन के चाचा एवं चाची के साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित के आवेदन पर मनिहारी थाना कांड संख्या-284/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी थी. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने आरोपित के विरुद्ध झारखण्ड के साहिबगंज जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में स्थानीय थाना पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर घटना में शामिल अभियुक्त जग्गा यादव पिता जाबून यादव, नवाबगंज थाना मनिहारी, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित 25000 का इनामी व आपराधिक इतिहास एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास है. उसके विरुद्ध 25000 का इनाम भी रखा गया है. मनिहारी थाना कांड सं 10/2012, मनिहारी थाना कांड सं 155/20, मनिहारी थाना कांड सं- 33/21 मनिहारी थाना कांड सं- 279/24, मनिहारी थाना कांड सं- 02/25, मनिहारी थाना कांड सं- 01/26 प्राणपुर थाना कांड सं- 173/23, प्राणपुर थाना कांड सं- 179/23 के मामले में आरोप पत्रित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >