अनुश्रवण समिति की बैठक, एसडीओ ने एजीएम को दी कड़ी चेतावनी

अनुश्रवण समिति की बैठक, एसडीओ ने एजीएम को दी कड़ी चेतावनी

– पीडीएस डीलर को सही वजन में दें अनाज, वरना होगी कार्रवाई बारसोई बारसोई अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की. बैठक में जनवितरण प्रणाली पीडीएस की खामियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीओ ने एजीएम को स्पष्ट निर्देश दिया कि पीडीएस डीलरों को अनाज सही वजन और सही मात्रा में दिया जाय अन्यथा कठोर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसडीओ राजू कुमार ने जन वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जतायी. उन्होंने एजीएम को सख्त लहजे में कहा कि पीडीएस डीलरों को आवंटित अनाज तराजू पर वजन करके, निर्धारित मात्रा के अनुसार दिया जाय. किसी भी स्तर पर कम वजन या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही उन्होंने जन वितरण प्रणाली से जुड़े कई विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किया. ताकि लाभुकों को उनका पूरा हक मिल सके. बैठक में एमओ सृजन श्रीवास्तव, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, विधायक प्रतिनिधि सागर साह, पिंटू यादव, अब्दुल वदूद, मनोज कुमार साह, दिलीप राय सहित अनुमंडल के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >