जनगणना कर्मी को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, बीडीओ ने किया निरीक्षण

जनगणना कर्मी को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, बीडीओ ने किया निरीक्षण

बरारी प्रखंड अन्तर्गत जनगणना 2026 को लेकर डीएम के निदेश पर बीडीओ सह प्रभारी सीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि क्षेत्र में जनगणना को लेकर करीब सात सौ कर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी में जागेश्वर उवि गुरु बाजार के परिसर में 6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पचास के चार बैच में प्रशिक्षण कार्य किया जाना है. जिसकों लेकर विद्यालय शिक्षण के साथ प्रशिक्षण कार्य को सफल कराने को स्थान चिन्हित किया गया है. ताकि जनगणना कार्य को सफलता पूर्वक कराने में कर्मी अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके. मौके पर बीपीआरओ सह प्रभारी बीइओ राज कुमार सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अंजनी कुमार झा, मुख्तार आलम, प्रधानाध्यापक सौरभ प्रसुन्न आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >