मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के एकौना पंडित टोला गांव निवासी कुंदन कुमार पंडित ने राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा से विद्यालय में सबसे अधिक नंबर लाकर पंचायत एवं प्रखंड का नाम रोशन किया है. कुंदन कुमार पंडित दिनभर अपने माता-पिता के साथ मिट्टी गुथाई के बाद टाइम निकाल कर ऑनलाइन से आधी आधी रात तक पढ़ाई करते थे. जिसका फल स्वरुप उन्हें मिला. उनके पिता राजेंद्र पंडित को चंदधुर ही जमीन है. जिसमें अपना घर बनाकर रह रहे है. मैट्रिक परीक्षा में 455 अंक एवं 91 % मार्क्स आया है. जिससे माता-पिता का नाम एवं विधालय,पंचायत व प्रखंड का नाम रोशन किया है. इस दौरान पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, स्थानीय वार्ड सदस्य विनोद पंडित सहित गनमान्य लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाते हुए सम्मानित किया.
विद्यालय टॉपर को पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
विद्यालय टॉपर को पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
