नगर निगम का तीन अरब, सात करोड़, पैंतीस लाख का बजट पारित

नगर निगम का तीन अरब, सात करोड़, पैंतीस लाख का बजट पारित

– आय-व्यय का दस्तावेज नहीं सर्वांगीण विकास व नागरिकों के जीवन स्तर बेहतर बनाने का सशक्त रोडमैप है बजट – पारित बजट से कटिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत रखी जायेगी नींव – पार्षदों ने एक आदर्श नगर निगम बनाने का लिया संकल्प कटिहार कटिहार नगर निगम बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर निगम के प्रशाल भवन में बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता मेयर उषा देवी अग्रवाल ने की. इस वर्ष तीन अरब सात करोड़ पैंतीस लाख छियासी हजार आठ सौ पचपन रूपये का बजट प्रस्ताव किया गया. जिसमें नगर निगम के सभी 45 वार्डों के संतुलित एवं समग्र विकास को प्राथमिकता दी गयी. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि कटिहार के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक सशक्त रोडमैप है. नगर निगम के सभी 45 वार्डों के संतुलित एवं समग्र विकास को प्राथमिकता में सुढृढ सड़क एवं नाला निमाण, शहर का सौंदयीकरण, पार्क निर्माण, आधुनिक स्ट्रीट लाइट एवं ट्रैफिक सिग्नल, पूरे शहर में सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था, जल जीवन हरियाली, शहरी पेयजल योजना एवं हर घर नल का जल, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज एवं गली-नाली पक्कीकरण,प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, समग्र शहरी विकास एवं मोक्ष धाम निर्माण शामिल हैं. इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं सम्मानित स्थायी समिति के सदस्य एवं सम्मानित वार्ड पार्षद मौजूद रहे. पार्षदों ने मेज को थपथपाकर बजट को पारित किया. वार्ड पार्षदों ने बताया कि कटिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जायेगी. आज का निर्णय शहर के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा. सबों ने कटिहार को एक आदर्श नगर निगम बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रधान सहायक परवेज सलीम समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड पार्षद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >