बाल कल्याण संरक्षण समिति के बैठक में लिए गये कई निर्णय

बाल कल्याण संरक्षण समिति के बैठक में लिए गये कई निर्णय

कुरसेला प्रखंड परिसर स्थित प्रशाल भवन में सोमवार को बाल कल्याण संरक्षण समिति का बैठक आयोजित की गयी. जानकारी अनुसार कार्यक्रम का प्रारम्भ तटवासी समाज न्यास के सदस्यों के द्वारा किया गया. आयोजित बैठक में पंचायत स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति चर्चा करते हुए कहा गया कि बच्चों से दुर्व्यवहार हिंसा दमन के खिलाफ एक सजग प्रहरी के रुप में कार्य करने की जरूरत है. चर्चा में बच्चों के चार अधिकारों पर चर्चा किया गया. चर्चा में कहा गया कि समाजिक जागरुकता से बच्चों के साथ दोहन शोषन के मानसिकता को दूर किया जा सकता है. किशोर न्याय पर बच्चों के हितों के कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा किया गया. प्रखंड कोडिनेटर ने पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने का सुझाव रखा. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विभा कुमारी ने बच्चों से संबंधित योजनाओं को विस्तार से रखा. मुखिया अर्चना कुमारी निषाद, अविनाश सिंह, ललन राम और समिति सदस्यों ने बाल हितैषी पंचायत बनाने का निर्णय लिया. बाल विवाह मुक्त प्रखंड बनाने के दिशा में निर्णय लिया गया. अध्यक्षता बीडीओ कुमारी प्रियमवदा ने किया. आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहित पंचायतों के मुखिया, पस सदस्यों आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >