बलिया बेलौन गोरखनाथ धाम में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित की गयी. एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर होली की शुभकामना दी. मंदिर कमेटी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. सभी ने होली का गीत गाकर रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास से साथ मनाया. साथ ही आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भावना का संदेश देते हुए कहा होली आपसी प्रेम का त्योहार है. मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने कहा की बाबा गोरखनाथ धाम आस्था का केंद्र है. यहां सभी पर्व त्यौहार को मनाना शुभ माना जाता है. होली के पावन पर्व पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
