पौधरोपण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही प्रधान शिक्षिका

पौधरोपण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही प्रधान शिक्षिका

मनिहारी पर्यावरण वाली दीदी के नाम से मशहूर मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज निवासी प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई जगह पौधा लगाये. पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी. प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने कहा कि जहां विद्यालय में मध्याह्न भोजन गैस पर बनाए जा रहे थे. आज लकड़ी जलाकर खाना बनाया जा रहा है. जहां एक ओर पेड़ काटे जा रहे हैं, वहीं ऑक्सीजन कितने महत्वपूर्ण हैं. यह हमने कोविड काल में जाना. हमारे जीवन में पेड़ पौधे बेहद जरूरी हैं. अगर पेड़ नहीं रहेंगे, तो जीवन भी नहीं रहेगा. राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित अर्चना कुमारी ने अपने घर का नाम ग्रीन हाउस रखा है. जहां विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे हैं. जिसमें से कटहल, आम, एलोवेरा, तुलसी, परिजात, हरवाकस, पसीज, सुपारी, गृहवाज, शरीफा, नारियल, बेल, अमरूद इत्यादि है. दूसरे को भी पौधा लगाने को लेकर जागरूक करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >