प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय झौआ मजगामा में शिक्षा समिति अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं के बीच प्रवेश प्रगति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पासवान ने बताया कि वार्षिक मूल्यांकन होने पर वर्ग 1 से लेकर वर्ग 5 तक के छात्रों के बीच प्रवेश प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया. प्रवेश प्रगति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम होने पर छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गान, राष्ट्र गीत, राष्ट्र भक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रो चंद्र मोहन मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक कुमार राय, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष यादव, सचिन, दया देवी, ज्ञान देव सिंह, छोटेलाल मंडल, किशन लाल यादव आदि मौजूद रहे.
बच्चों के बीच प्रवेश प्रगति प्रमाण पत्र का वितरण
बच्चों के बीच प्रवेश प्रगति प्रमाण पत्र का वितरण
