मनिहारी मनिहारी के नवाबगंज में लोजपा रामविलाश की बैठक हुई. लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह के आवास पर बैठक हुई. मनिहारी विधानसभा के तीनों प्रखंड मनसाही, मनिहारी व अमदाबाद के नेताओं व कार्यकर्ता ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा नेत्री सीमा उरांव पहुंची थी. लोजपा नेत्री सीमा उरांव ने कहा कि विधानसभा के तीनों प्रखंड का लगातार दौरा कर रहे है. लोजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो. इस पर लगातार काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोजपा रा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को ओर मजबूत करना है. एनडीए मजबूत होगा. लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मनिहारी विस का सीट एनडीए गठबंधन में लोजपा को मिले. यह हमारी मांग है. मौके पर जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल सिंह, मुनीम खान, शंकर पासवान, नीरज कुमार, प्रेम झा, सबुल, दिलीप मंडल, मनोज मंडल, मिथिलेश सिंह, अनिल मंडल, सरयू साह, आदित्य सिंह, पंकज पासवान, उमानाथ पासवान, विमल किशोर साह, दिलीप पासवान, उमेश लाल उरांव, इसराफिल, मुकेश यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
