पंचायत समिति की बैठक से सीडीपीओ व पीओ रहे गायब

पंचायत समिति की बैठक से सीडीपीओ व पीओ रहे गायब

– पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद रहे मौजूद पूर्व डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख नीलू देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गयी. गत बैठक में पारित प्रस्ताव व योजनाओं की संपुष्टि के बाद सदन की कार्रवाई शुरू की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहे. बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर बारी-बारी से समीक्षा की गयी. आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा दौरान प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने से पूर्व डिप्टी सीएम ने कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया है. बार-बार अनुपस्थित रहने से सदन में काफी रोष है. सरकार की जी राम जी योजना के समीक्षा दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर भी पूर्व डिप्टी सीएम ने कार्रवाई को लेकर सदन को निर्देशित किया. विद्यालय भवन निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण सहित सरकार की चलाई जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित विभागों की कार्रवाई की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सदन में उपस्थित सदस्यों को दी गयी. साथ ही जी राम जी के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति, मजदूरों को समय पर भुगतान, कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, पशुपालन टीकाकरण दवाई की उपलब्धता महिला समूह के सशक्तिकरण व स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गयी. सदन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, विद्यालय भवन की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति आदि को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त किया. सदन में अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों पर कारवाई के लिए मांग की गयी. सदन में उपस्थित सदस्यों ने सरकार की चलाई जा रही है सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की बात कही. इस अवसर पर बीडीओ रीना देवी, सीओ कृष्ण मोहन कुमार, उपप्रमुख रीना देवी, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, पंचायत समिति सदस्य अजीमुद्दीन, अरजलाल सोरेन, शत्रुघ्न मंडल, मुखिया कंदलाल मुर्मू, रुस्तम अली, सागर यादव, कनीय अभियंता रघुनंदन प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सानू कुमार झा, कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, ज्योति कुमारी सहित संबंधित पदाधिकारी व कर्मी आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >