कदवा के हरदा मोड़ के पास महिला को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

कदवा के हरदा मोड़ के पास महिला को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

– आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घंटों जताया विरोध कदवा कदवा थाना क्षेत्र के सोनैली-बारसोई मुख्य सड़क पथ अंतर्गत पहलागढ़ पंचायत के हरदा मोड के समीप एक ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी. मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक के चालक व उपचालक को पकड़कर पहले जमकर पीटाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सालमारी की ओर से आ रही तेज रप्तार ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला शबीना खातून की घटना स्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गयी. प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरंडा निवासी महिला शबीना खातून हरदा स्थित अपनी बेटी की घर मुस्लिम टोला आयी हुई थी. वहां से वह अपने घर सिरंडा जाने के लिए पैदल सिंगलपुर आ रही थी. इसी क्रम में सालमारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक ने महिला को कुचल दिया. जिससे महिला की घटना स्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गयी. घटना को देख कर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. जिस कारण घंटों आवागमन बाधित रही. घटना की सूचना पर कदवा पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझते बुझाते हुए सड़क जाम को हटाया. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक राजू राय एवं उप चालक नसीम अंसारी को पकड़कर कदवा पुलिस के हवाले कर दिया है. कदवा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कदवा थाना लाया. मृतका के शव को कागजी प्रक्रिया के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतका शबीना खातून अपने पीछे पांच पुत्री, एक पुत्र व पति से भरा पूरा परिवार छोड़ गई है. इसके पहले भी पांच लोगों की हादसे में जा चुकी है जान छह महीना में कदवा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इस प्रकार के दुर्घटना की यह पांचवीं घटना है. जिसमें आज से कुछ दिन पहले दोखड़ा चौक पर एक दुर्घटना हुई थी. जिसे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. उससे पहले सोनाली रेलवे गुमटी के पास दुर्घटना हुई थी. जिसमें ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी. लगभग दो माह पूर्व निझरा चौक पर एक बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी. लेकिन अब तक इस ओर पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई भी उचित कदम नहीं उठाई गई है. जनप्रतिनिधि लगातार मांग कर रहे हैं कि कदवा प्रखंड क्षेत्र के रिहाइशी इलाकों में सुबह 6:00 बजे से लेकर रात के 8:00 तक बड़े वाहनों के परिचालन में रोक लगनी चाहिए. लेकिन इस ओर अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. जब कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए बड़े वाहनों के परिचालन में सुबह 6 बजे से संध्या के 8 बजे तक रोक लगवाया जाने का प्रयास किया जायेगा. इस घटना पर मृतक के परिजनों के प्रति विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >