दो ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की गयी जान

समेली : बखरी कृषि फार्म बहियार के समीप मंगलवार की मध्य रात्रि में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत में खलासी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. […]

समेली : बखरी कृषि फार्म बहियार के समीप मंगलवार की मध्य रात्रि में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत में खलासी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. डीसीएम ट्रक दार्जलिंग सिल्लीगुड़ी से अंडा लोड कर भागलपुर होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी. जिस क्रम में मंगलवार की देर रात बखरी कृषि फार्म बहियार के समीप खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जबर्दस्त था कि खलासी शेख विलाल की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने

इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया. पोठिया ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी. तथा मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना से अवगत कराया. जानकारी मिलते ही मृतक विलाल की मां अनुआरा बेगम, पति जैनमुद्दीन कटिहार पहुंची. तथा अपने पुत्र के शव को अपने सीने से लगाकर रोये जा रही थी. मृतक की मां ने बताया कि उसका पुत्र शेख विलाल उम्र 35 वर्ष है जो ग्राम मुरलीगंज थाना फासी दावा , बिधानपुर ,जिला दार्जलिंग पञ्चिम बंगाल के रहने वाला हैं. जो ट्रक में कई वर्षों से ट्रक में खलासी का काम करता है जो मेरा एकलौता बेटा था. वहीं घायल चालक जमील अहमद उम्र 35 जो छपरा जिला के बदूली थाना बनियापुर का निवासी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >