कैमूर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला पर लाठी-डंडे से हमला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

चैनपुर के बराढी़ गांव में बच्चों के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला का इलाज कराने के बाद पुलिस ने उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शिकायत करने पहुंची महिला पर हमला करने का आरोप

घायल महिला ममीता देवी, पति सिपाही राम, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गांव में उनके बेटे और दूसरे पक्ष के बच्चे के बीच विवाद हो गया था. इसी मामले की शिकायत करने वह गांव के रामजी बिंद के घर गई थीं. उन्होंने रामजी बिंद से उनके बेटे को समझाने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया.

लाठी-डंडे से हमला, सिर में लगी गंभीर चोट

महिला का आरोप है कि रामजी बिंद और उनकी पत्नी सुनीता देवी गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना के बाद घायल महिला चैनपुर थाना पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

जांच में जुटी पुलिस

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >