कुदरा में पुलिया पार करते समय नदी में डूबे दो छात्र, एक की मौत

Kaimur News : बिहार के कुदरा में पुलिया पार करते समय दो छात्र नदी में डूब गए. ग्रामीणों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरे छात्र की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Kaimur News : स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदरा बाजार में रामपुर गांव जाने वाले रास्ते में श्रमदान से बनी पुलिया पार करने के दौरान सोमवार को दो छात्र नदी में डूब गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की तत्परता से एक छात्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे छात्र की काफी देर तक खोजबीन की गयी.

काफी मशक्कत के बाद बरामद हुआ छात्र का शव

नदी में डूबे छात्र की तलाश में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की. बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया. मृत छात्र की पहचान रामपुर गांव निवासी विनोद साह के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गयी है.

ग्रामीणों ने एक छात्र को बचाया

वहीं, नदी में डूबने के बाद ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाले गये छात्र की पहचान रामपुर गांव निवासी राम एकबाल के पुत्र गोलू के रूप में हुई है. गोलू को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पढ़ाई कर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र कुदरा बाजार से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिया पार करते समय अचानक दोनों नदी में डूब गये. हादसे में विवेक कुमार की मौत हो गयी, जबकि ग्रामीणों के सहयोग से गोलू को बचा लिया गया.

Also Read : हाटा नगर में कुर्की वारंट के तामीला के दौरान फरार वारंटी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही जुटी ग्रामीणों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने नदी में डूबे विवेक कुमार की तलाश शुरू की और काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद किया.

Also Read : भभुआ में खेत-मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

पुलिस मामले की जांच में जुटी

कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस मौके पर पहुंच रही है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Also Read : चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >