Kaimur News : भभुआ स्थित शहीद संजय महिला महाविद्यालय में रविवार को शहीद संजय सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में महाविद्यालय के शासी निकाय के सदस्य सह विधायक भरत बिंद और महाविद्यालय के सचिव सह एसडीएम अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
सामाजिक कार्यों और योगदान को किया याद
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शाहाबाद क्षेत्र में शहीद संजय सिंह द्वारा किए गए सराहनीय एवं सामाजिक कार्यों को याद किया. उन्होंने उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी निभाते हुए शहादत दी, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है.
Also Read : सासाराम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से सीख लेने की अपील
वक्ताओं ने कहा कि शहीद संजय सिंह ने अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और समर्पण का परिचय दिया. उनके जीवन से सभी को कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सीख लेने की जरूरत है.
Also Read : बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
मौके पर डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. अंजु सिंह, डॉ. नीलम सिंह, समाजसेवी बिरजू पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे.
Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार
