कैमूर: पेड़ों की कलाई पर बंधी राखी, करवंदिया स्कूल में छात्रों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

चैनपुर के करवंदिया विद्यालय में वृक्ष रक्षाबंधन का आयोजन, छात्रों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Kaimur News : चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करवंदिया में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया. हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया.

छात्राओं ने पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, लिया सुरक्षा का संकल्प

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पेड़-पौधों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा. इस दौरान विद्यार्थियों ने वृक्षों की नियमित देखभाल करने, उन्हें नुकसान से बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चैनपुर अंशु कुमार शामिल हुए.

प्रधानाध्यापक बोले- पौधे लगाना ही नहीं, बचाना भी जरूरी

विद्यालय के प्रधानाध्यापक वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिर्फ पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है. लगाए गए पौधों और वृक्षों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा भी जरूरी है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और आसपास के लोगों को वृक्ष संरक्षण के लिए जागरूक करने की अपील की.

बीईओ ने कहा- सभी स्कूलों में हो ऐसे कार्यक्रम

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल विद्यार्थियों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी मिल सके.

छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. छात्र-छात्राओं ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने उत्कृष्ट सहभागिता के लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पुरस्कृत किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >