Kaimur News : थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बकसरा गांव निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र नीतीश कुमार, शिवसागर थाना क्षेत्र के ककई गांव निवासी सुकेंद्र गुप्ता के पुत्र राजन गुप्ता और भभुआ निवासी शिवपूजन शाह के पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों लोग शराब के नशे में काफी देर से हंगामा कर रहे थे. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर छापेमारी की और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
Also Read : अकबरपुर में 40 शिक्षकों को दिया गया एआई आधारित प्रशिक्षण
मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों की मेडिकल जांच करायी गयी. जांच के दौरान तीनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तीनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है.
Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
