Kaimur News : तीन दिनों से लापता महिला का अपने ही घर में बोरा में मिला शव, हंगामा

सोमवार को तीन दिन से लापता महिला का उसी के घर के ऊपरी तल्ले से बोरा में रखा शव को बरामद किया गया.

मोहनिया शहर. सोमवार को तीन दिन से लापता महिला का उसी के घर के ऊपरी तल्ले से बोरा में रखा शव को बरामद किया गया. मृतक महिला प्रजापति मिश्रा की 30 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी बतायी जाती है, जो मूल रूप से कुदरा थाना क्षेत्र के जरूहा गांव निवासी बतायी जाती हैं. फिलहाल, बरेज विद्यालय के समीप एनएच दो के किनारे अपने निजी मकान में रह रही थी. इधर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने जमकर हंगामा किया और शव को ले जाने से रोक दिया. वहीं, मृतक के पति नाराजगी व्यक्त करते हुए एनएच दो पर कुछ देर के लिए जाकर लेट गये, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाया बुझाया गया, तब जाकर शांत हुआ. घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी प्रदीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार व थानाध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा लोगों को समझाया गया, तब जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार से ही पत्नी के गायब होने का आवेदन थाने में पति द्वारा दिया गया था. इधर, सोमवार को घर की सफाई करने के लिए जब ऊपरी तल्ले पर मृतक की सास गयी, तो वहां देखा दुर्गंध के साथ एक बोरा से खून बह रहा है, जिसे खोल कर देखा तो बहू का शव पड़ा मिला. इसकी सूचना उन्होंने अपने बेटा को दी, जिसके बाद इसकी सूचना मोहनिया थाने को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. इसी दौरान मृतका के पति पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे. परिजनों का आरोप था कि जब आवेदन दिया गया था, पुलिस उसकी जांच की होती तो शायद इस तरह की घटना नहीं होती. नाराजगी व्यक्त करते हुए एनएच 19 पर जाकर पति लेट गया, जिसे पुलिस द्वारा किसी तरह समझा बुझा कर हटाया गया. इधर, सूचना पर मोहनिया डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां लोगों को समझाने के बाद लोग शांत कराते हुए शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया. वहीं, मृत महिला के पति ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोग थाने पर शनिवार को गये थे, जहां थाने के लोग बहुत परेशान किये. चार बार आवेदन बदलवा कर हमसे लिखवा गया और बोल रहे थे कि तुम्हारी पत्नी कही भाग गयी होगी. आवेदन में एक मोबाइल नंबर दिया गया था, उसकी जांच करते तो शायद अपराधी पकड़ा जाता. आवेदन के बाद भी कोई पुलिस अधिकारी जांच के लिए नहीं आये. केवल 112 की पुलिस टीम आयी थी. थानाध्यक्ष से भी मुलाकात के लिए गये, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. इस मामले को लेकर परिजनों ने काफी आक्रोश पुलिस के खिलाफ देखने को मिला. इधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया जो भी आरोप है गलत है. आवेदन मिलने के बाद 28 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी और केस का आइओ घटनास्थल पर जांच के लिए भी गये थे, जहां तक मुलाकात की बात हैं, तो व्यस्तता के कारण मुलाकात नहीं हो पायी होगी. # पति-पत्नी ही सिर्फ अपने निजी मकान में रहते थे मोहनिया थाना के बरेज स्कूल के समीप स्थित मकान से मिली महिला के शव के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं. बताया जाता है कि मृतक महिला के पति प्रजापति मिश्रा पिछले कई वर्षों से अपने निजी मकान में रहते हैं. जहां उनकी पत्नी चांदनी और पति केवल दोनों रहते हैं. ग्राउंड फ्लोर पर दोनों लोग रहते थे, जबकि फस्ट फ्लोर पर केवल सामान रखा हुआ है. इसी तल्ले पर महिला का बोरा में रखा हुआ शव बरामद किया गया हैं. जबकि, पैतृक गांव कुदरा के जरूहा में मां और बहन रहती हैं. बताया जाता है पति एक पैर से व पत्नी एक आंख से दिव्यांग थी. दोनों से एक भी बाल बच्चा नहीं हैं. कुछ देर के लिए परिजनों ने किया रोड जाम तीन दिन से गायब महिला का घर से ही शव बरामद के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों में पुलिस के प्रति बहुत आक्रोश भी था. पति घर के सामने एनएच रोड पर जान देने के लिए कूद गया था. वहीं, पांच मिनट के लिए परिजनों ने रोड को जाम कर प्रदर्शन किया. थाना प्रभारी के समझाने के बाद जाम को हटाया गया. सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम द्वारा जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. नवरात्र पूजा कराने के लिए पति गये थे चैनपुर मृत महिला के पति प्रजापति मिश्रा ने बताया हम आठ दिनों से चैनपुर की तरफ नवरात्र के पूजा करने के लिए गये हुए थे. पत्नी ही केवल घर पर अकेले थी. शनिवार को पत्नी ने फोन करके बोली की घर की लाइट खराब है, किसी से बनवा दीजिए, फिर फोन कट गया. फिर दोबारा फोन पति ने अपनी पत्नी पर किया, तो फोन नहीं उठा रही थी. तब बगल की एक महिला को फोन कर घर पर जाकर देखने के लिए कहे. घर का सामान बिखरा हुआ था और पत्नी घर में नहीं थी. तब हम घर आये देखे की घर में पत्नी नहीं है, सभी सामान बिखरा हुआ पड़ा है, तो डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस आकर जानकारी ली. # क्या कहते हैं डीएसपी इस संबंध में डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया एक महिला का शव उसी के घर के ऊपरी तल्ला से मिला हैं. जिसे एक बोरा में रखा गया था. पुलिस पर लापरवाही के मामले में डीएसपी ने कहा परिजन स्वयं 24 घंटे बाद आवेदन दिये हैं. जबकि, प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है, जांच की जा रही है. इसमें घर के भी लोग शामिल हो सकते हैं ओर बाहर के भी हो सकते हैं, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >