कैमूर: कोचिंग से लौट रहे छात्र को कट्टे के बल पर किया अगवा, गली में ले जाकर बेरहमी से पीटा; पैसे भी लूटने का आरोप

भभुआ में कोचिंग से लौट रहे छात्र को बदमाशों ने कट्टे के बल पर अगवा कर बेरहमी से पीटा और छह हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Kaimur News : शहर के छावनी मुहल्ले में कोचिंग कर घर लौट रहे एक छात्र को बदमाश युवकों ने कट्टे के बल पर अगवा कर लिया. आरोप है कि बदमाश उसे गांधी पब्लिक स्कूल की गली में ले गये और कट्टे के बट, लोहे की रॉड व बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की. हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. छात्र के बेहोश होकर गिरने के बाद आरोपी उसकी जेब में रखे फीस के छह हजार रुपये लेकर फरार हो गये.

कोचिंग से लौटते समय कट्टा सटाकर रोका

इस मामले में छावनी मुहल्ला, वार्ड संख्या नौ निवासी प्रदीप पटेल के पुत्र हिमांशु पटेल ने नगर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में छात्र ने बताया कि 26 अगस्त को वह शिवाजी चौक स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था. शाम करीब 6.20 बजे कोचिंग से पढ़ाई कर वह घर लौट रहा था. इसी दौरान उसके घर के बगल में रहने वाला अविनाश यादव, पिता पप्पू यादव, चेहरिया, दुर्गावती निवासी पंकज कुमार गुप्ता, पिता स्व. गौरीशंकर गुप्ता, एकौनी, चांद निवासी आर्यन सिंह, पिता सुजीत सिंह और एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे.

गांधी पब्लिक स्कूल की गली में ले जाकर पीटा

आरोप है कि बदमाशों ने छात्र को कट्टा सटा दिया और चुपचाप आगे चलने को कहा. इसके बाद सभी आरोपी उसे जबरन गांधी पब्लिक स्कूल की गली में ले गये. वहां आरोपियों ने कट्टे के बट, लोहे की रॉड और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. अचानक हुए हमले से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

बेहोश होते ही जेब से निकाले छह हजार रुपये

प्राथमिकी के अनुसार, लगातार पिटाई के कारण छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. इसके बाद आरोपी उसकी जेब में फीस के लिए रखे छह हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गये. घटना के बाद घायल छात्र ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी

छात्र के साथ मारपीट और कथित लूट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >