मोहनिया शहर के कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव में विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घायल छात्रा मोहनिया थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव निवासी विनोद राम की सातवीं कक्षा की छात्रा गोल्डी कुमारी बताई जाती है.
जानकारी के अनुसार छात्रा खरहना उच्च माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही थी. इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट किया गया.
घटना के बाद परिजन छात्रा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. छात्रा के पिता विनोद राम ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गई है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्रा की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
