कैमूर से रक्सौल तक शिमला जैसी ठंड, अगले एक हफ्ते तक राहत नहीं, तापमान 9 डिग्री तक गिरा

Bihar Ka Mausam: पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं ने जिले से लेकर बॉर्डर इलाकों तक ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है. कैमूर और रक्सौल समेत कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा है. इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.

Bihar Ka Mausam: पिछले करीब दस दिनों से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी और बर्फीली हवाओं ने जिले का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. हाड़कंपा देने वाली सर्द हवाओं के कारण कैमूर जिले में लोगों को शिमला जैसी ठंड का एहसास होने लगा है. दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही है.

सर्द हवा के कारण छूटी कंपकंपी

बीते कुछ दिनों से ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही थी, लेकिन 10 तारीख के बाद इसमें अचानक तेज बढ़ोतरी देखने को मिली. रविवार को ठंड ने इस मौसम का रिकॉर्ड तोड़ दिया. न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ. अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे गिरकर लगभग 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे दिन सर्द हवाओं के कारण गलन बनी रही और लोगों की कंपकंपी छूटती रही.

सुबह के समय चारों ओर घना कुहासा छाया रहा. सुबह 8 बजे के बाद कुहासा कुछ हद तक छंट गया. बर्फीली हवाओं के चलते ठंड से राहत नहीं मिली. ठंड का असर बाजारों पर भी साफ दिखा. सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही और कई जगहों पर लोग दिन में ही अलाव जलाकर तापते नजर आए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्यों बढ़ी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है. आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है. अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा.

रक्सौल और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंड का कहर लगातार बना हुआ है. यहां लगातार दूसरे दिन धूप नहीं निकलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. रविवार को रक्सौल का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >