भोरेयां में विराट दंगल का आयोजन, बिहार व यूपी के नामी गिरामी पहलवानों ने दिखाया दम

KAIMUR NEWS.बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरेयां गांव के पहाड़ी की तलहटी में मंगलवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया. अखाड़े में बिहार व यूपी के कई नामी गिरामी पहलवानों ने दमखम दिखाये. उद्घाटन के बाद पहलवानों का मुकाबला शुरू हुआ.

रामपुर.

बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरेयां गांव के पहाड़ी की तलहटी में मंगलवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया. अखाड़े में बिहार व यूपी के कई नामी गिरामी पहलवानों ने दमखम दिखाये. उद्घाटन के बाद पहलवानों का मुकाबला शुरू हुआ. कैमूर भटौली के पहलवान बलराम ने यूपी जमनिया के संदीप पहलवान को पटखनी देकर दो हजार रुपये इनाम जीता. गोरखपुर के अजीत पहलवान को लक्ष्मण पहलवान पटखनी देकर विजेता बने. कैमूर के मदुरना के दीपक पहलवान ने मिर्जापुर यूपी के अनुज पहलवान को, मोहम्मदपुर के सुनील ने अकोढी के अमित पहलवान को, रोहतास के मिथिलेश ने कनपुरा के सोनू को पटखनी दी. इस प्रकार दर्जनों पहलवानों ने अपनी कला का प्रर्दशन किया. निर्णायक के रूप में राम नगिना तिवारी और शिवपूजन यादव रहे. कुश्ती तीन से लेकर पांच मिनट तक हुआ. इस दंगल का आयोजन शिवशंकर तिवारी व संचालन रामप्रवेश तिवारी ने किया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेलांव थाना के दारोगा मोहम्मद फिरोज पुलिस बल के साथ तैनात रहे. मौके पर प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव, अनिल रजक, पंडित दुबे, पैक्स अध्यक्ष शिव जी सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >