गलत तरीके से केस में फंसाने का आरोप लगा सैकड़ों लोग गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने

बेलौड़ी कांड 18 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज होने से गरमाया माहौल

फोटो 14 मोहनिया थाना में लोगों से बातचीत करते थाना अध्यक्ष बेलौड़ी कांड 18 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज होने से गरमाया माहौल # दो घंटे तक चला धरना, प्रशासन के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर लौटे लोग # एसडीओ व डीएसपी से मुलाकात कर लोगों ने की जांच के बाद ही कार्रवाई करने की मांग # 13 फरवरी को नेता ने अपने वाहन पर बेलौड़ी में हमला करने का लगाया था आरोप मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में 13 फरवरी को चैनपुर से प्रत्याशी रहे नेता के वाहन पर हमला के मामले में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी अब तूल पकड़ने लगा है. सोमवार को प्राथमिकी के विरोध में बेलौड़ी गांव के सैकड़ों लोग मोहनिया थाने में गिरफ्तारी देने पहुंच गये. थानाध्यक्ष से मुलाकात के बाद बात नहीं बनी, तो लोग एसडीओ और डीएसपी से मुलाकात के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां जांच के बाद ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिये जाने के बाद लोग वापस लौट गये. मालूम हो कि 13 फरवरी को भभुआ के सिगठी निवासी उत्तम पटेल मोहनिया के बेलौड़ी में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गये थे, जहां से लौटने के दौरान उनका आरोप था कि जानलेवा हमला करने के लिए हमारे वाहन पर पथराव व फायरिंग की गयी. इसको लेकर चांदनी चौक को जाम कर प्रदर्शन भी किया गया था. इस मामले में उत्तम पटेल द्वारा 18 नामजद व 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद माहौल गरमा गया. सोमवार को बेलौड़ी गांव के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे गिरफ्तारी देने थाने पहुंच गये. यहां लोगों ने आरोप लगाया की निर्दोष लोगों को गलत तरीके से फंसाया गया है. इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इस दौरान करीब एक घंटे तक थाना परिसर में लोग धरना पर बैठे रहे और डीएसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. लोगों की मांग को देखते हुए थानाध्यक्ष ने कुछ लोगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां लोगों ने अपनी निष्पक्ष तरीके से जांच करने व गलत लोगों को नहीं फंसाने की मांग को लेकर एसडीओ और डीएसपी से मुलाकात की. प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिये जाने पर लोग शांतिपूर्वक वापस लौट गये. #बोले बेलौड़ी के मुखिया इस संबंध में बेलौड़ी पंचायत के मुखिया मीर इमरान ने कहा कि हमारे गांव में हर समाज के लोग रहते हैं, सब में सौहार्द है. उत्तम पटेल जो भी आरोप लगा रहे हैं, वह बेबुनियाद है. ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है. # क्या कहते हैं डीएसपी इस संबंध में डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को बेलौड़ी गांव में भभुआ के उत्तम पटेल पर हमला करने का आवेदन दिया गया था, जिस पर मोहनिया थाने में 18 नामजद और 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसको लेकर बेलौड़ी के लोग मिलने आये थे, उन लोगों की मांग थी कि अच्छे तरीके से जांच के बाद ही कार्रवाई की जाये, जिन्हें आश्वासन दिया गया है कि जो भी निर्दोष होंगे, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. जिसे जेल भेजा गया है, उसका वादी द्वारा पहचान की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >