पुलिस ने मनचलों को सड़क पर करायी उठक-बैठक

KAIMUR NEWS.पुलिस ने असामाजिक तत्वों व मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर मंगलवार को जगदेव मेमोरियल कॉलेज रोड में घूम रहे मनचलों पर कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने मनचलों को पकड़कर उठक-बैठक करायी व कड़ी फटकार लगायी.

कॉलेज सड़क पर आवारा घूम रहे मनचलों की पुलिस ने की पिटाई

कुदरा.

पुलिस ने असामाजिक तत्वों व मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर मंगलवार को जगदेव मेमोरियल कॉलेज रोड में घूम रहे मनचलों पर कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने मनचलों को पकड़कर उठक-बैठक करायी व कड़ी फटकार लगायी.मनचलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अब प्रत्येक दिन स्कूल व कॉलेज के खुलने व बंद होने के समय गश्त करेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब छात्राओं के स्कूल व कॉलेज आने-जाने का समय होता है, तब आवारा किस्म के युवक सड़क पर अनियंत्रित बाइक दौड़ाते हैं और छात्राओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर बिना काम के खड़े युवकों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उनके कार्य के बारे में जानकारी मांगी गयी, लेकिन कुछ युवक भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया और सख्त चेतावनी दी.पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना काम के सड़क पर घूमने व छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि पूर्व में नशे में कुछ युवक मोबाइल से बात करते हुए जा रही छात्राओं से मोबाइल छीनकर भाग गये थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि स्कूल व कॉलेज खुलने व बंद होने के समय नियमित रूप से पुलिस गश्ती की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >