कैूमर में बेलगाम वाहनों का कहर: एक माह में अलग-अलग हादसों में छह की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Kaimur Road Accident : लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर न तो पुलिस और न ही परिवहन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है.

नुआंव (कैमूर) से संजय जायसवाल की रिपोर्ट
Kaimur Road Accident : नुआंव और रामगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क पर बेलगाम दौड़ रहे बाइक, ट्रैक्टर और ट्रकों के कारण लगातार हो रहे हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बीते एक माह में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर न तो पुलिस और न ही परिवहन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है. अतिक्रमण और संकरी सड़कों के बीच तेज गति से दौड़ते वाहन लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं.

17 मई से 17 जून के बीच इनलोगों की गयी जान

  • 17 मई को अहिवास गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में सुल्तानपुर गांव के ओमप्रकाश चौबे की मौत हो गई थी.
  • 30 मई को कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंदेश गांव के पास सीमेंट लदे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 12 वर्षीय बालक गोलू कुमार और रोहतास जिले के दीपक कुमार शामिल थे.
  • 31 मई को नुआंव-बक्सर मार्ग पर देउरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 14 वर्षीय रमजान अब्बासी की मौत हो गई.
  • 1 जून को नरहन गांव के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर 14 वर्षीय लक्ष्य कुमार की जान चली गई।
  • 17 जून को एनएच-319ए पर बंदीपुर चौधरी नगर के पास बाइक की टक्कर से 45 वर्षीय श्याम नारायण चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई.

ग्रामीणों में नाराजगी

लगातार हो रही मौतों के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है. लोगों का कहना है कि दुर्गा चौक, अंबेडकर चौक और जगदेव चौक जैसे स्थानों पर अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो चुकी हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है.

प्रशासन पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटनाओं के बाद पुलिस केवल पोस्टमार्टम और मुआवजे की प्रक्रिया तक सीमित रह जाती है, जबकि स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते.

ग्रामीणों ने मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और अतिक्रमण हटाकर सड़क व्यवस्था को सुधारा जाए.

Also Read: कैमूर के मोहनिया अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा, MBBS डॉक्टर के नाम पर हो रही ठगी, आयुष चिकित्सक के भरोसे मरीज़

Also Read: कैमूर में NH-319A पर बवाल! तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >