विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने तेज की संगठन मजबूत करने की कवायद, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Kaimur News : राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम ने कैमूर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और 2029 चुनाव की रणनीति बनाने का निर्देश दिया.

Kaimur News : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम रविवार को भभुआ पहुंचे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष असलम अंसारी के आवास पर दोपहर तीन बजे आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. अनवर आलम ने कहा कि राजद वर्ष 2029-30 में बिहार में अपनी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ अभी से तैयारियों में जुट गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य जोर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर है. इसके लिए कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद किया जा रहा है और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है.

शाहाबाद के विकास को लेकर सरकार पर साधा निशाना

डॉ. आलम ने शाहाबाद क्षेत्र के विकास को लेकर वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है. उन्होंने सड़क, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत बतायी.

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में रोजगार के प्रयास का किया उल्लेख

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने राजद के शासनकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गयी थी. उन्होंने कहा कि पटना के गांधी मैदान में करीब 3.50 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना रोजगार के क्षेत्र में किये गये प्रयासों का प्रमाण है.

कार्यकर्ताओं से अभी से क्षेत्र में जुटने का आह्वान

डॉ. आलम ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ क्षेत्र में जुटने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है. इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

Also Read : सासाराम से चोरी का ट्रक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लावारिस हालत में बरामद

एकजुट होकर सरकार बनाने के लिए काम करने की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनाव में राजद की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.

Also Read : किसानों के सामने एमएसपी, मनरेगा और कॉरपोरेटीकरण बड़ी चुनौती: एआईकेएमएस

प्रेसवार्ता में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रेसवार्ता के दौरान भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अकलू राम, मुकेश पटेल, अखिलेश कुमार, नौशाद गद्दी, बिरजू पटेल, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : सासाराम में पटेल सेवा संघ की स्मारिका के प्रकाशन की तैयारी, कोर कमिटी की बैठक में बनी रूपरेखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत पटेल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >