कैमूर में मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर 1500 रुपये लेने का आरोप, बीडीओ से शिकायत के बाद जांच के निर्देश

Kaimur News : रामपुर प्रखंड कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है. भोरेयां गांव निवासी श्रीराम सिंह ने एक कर्मी पर ₹1500 लेने का आरोप लगाया है और बीडीओ से शिकायत की है.

Kaimur News : रामपुर प्रखंड कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर आवेदक से पैसे लेने का आरोप सामने आया है. इस मामले में भोरेयां गांव निवासी श्रीराम सिंह ने मंगलवार को बीडीओ को आवेदन देकर शिकायत की है. उन्होंने संबंधित कार्यालय के कर्मी अंगद जी पर पैसे लेने का आरोप लगाया है.

आवेदन के अनुसार, श्रीराम सिंह की माता स्व. कौशल्या देवी के निधन के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्होंने 31 अगस्त को सभी आवश्यक साक्ष्यों के साथ संबंधित कार्यालय में आवेदन दिया था. आवेदन लेने के दौरान संबंधित कर्मी ने उनसे नगद 500 रुपये लिये. इसके बाद प्रमाण पत्र देने के लिए उनके बेटे को बार-बार कार्यालय बुलाया जाता रहा.

Also Read : कैमूर में पुलिस का एक्शन, 44 गिरफ्तार. 86 लीटर शराब बरामद, वाहन जांच में वसूला 3.58 लाख का जुर्माना

प्रमाण पत्र देने से पहले ऑनलाइन एक हजार रुपये लेने का आरोप

श्रीराम सिंह ने आरोप लगाया है कि संबंधित कर्मी ने उनसे कहा कि उसे ऊपर भी पैसे देने पड़ते हैं. इसके बाद 12 सितंबर को मृत्यु प्रमाण पत्र देने से पहले शाम 5:22 बजे उनके बेटे दिवाकर सिंह के मोबाइल नंबर से विजय बहादुर कुमार के मोबाइल नंबर पर फोन-पे के माध्यम से कथित तौर पर एक हजार रुपये डलवाये गये. इसके बाद उनकी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र पुत्र दिवाकर सिंह को दिया गया.

Also Read : जहरीले सांप के काटने से कैमूर में आठ वर्षीय बच्चे की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कुल 1500 रुपये लिये जाने का लगाया आरोप

श्रीराम सिंह ने आवेदन में आरोप लगाया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए उनसे कुल 1500 रुपये लिये गये. उन्होंने बीडीओ से मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए संबंधित कर्मी पर कार्रवाई करने और पैसे वापस दिलाने की मांग की है.

बीडीओ ने कहा, पहले मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

इस संबंध में बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने बताया कि इस प्रकार का आवेदन मिला है. संबंधित कर्मी से पहले स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कार्यालय में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Also Read : कैमूर में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >