पुलिस सप्ताह दिवस पर निकाली प्रभातफेरी

रविवार की सुबह बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गयी.

मोहनिया शहर. रविवार की सुबह बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गयी.इसका नेतृत्व मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी व डीएसपी प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए. मालूम हो कि प्रभात फेरी की शुरुआत मोहनिया थाना परिसर से हुई, जो स्टेशन रोड, स्टूवरगंज व चांदनी चौक होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. फेरी के माध्यम से आम लोगों को नशा मुक्ति, सामाजिक समरसता व पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया. डीएसपी ने बताया 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना, पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करना तथा जनता और पुलिस के बीच आपसी विश्वास व तालमेल को मजबूत करना है. यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से आयोजित किया जाता है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, शारीरिक फिटनेस अभियान व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. इस दौरान बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार, कुढ़नी थानाध्यक्ष आनंद कुमार सहित पुलिस जवान व स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >