Kaimur News : एक अक्तूबर को कैमूर जिले को सीएम देंगे बड़ी सौगात

दशहरा पर्व से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर जिले को करोड़ों रुपये की योजनाओं का सौगात देंगे

भभुआ नगर. अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह में पड़ने वाला बुधवार का दिन यानी एक अक्तूबर कैमूर जिले के लिए शुभ साबित होने वाला है. दशहरा पर्व से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर जिले को करोड़ों रुपये की योजनाओं का सौगात देंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अक्तूबर को जिले में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले 37 पंचायत सरकार भवन नौ कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास करेंगे. साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार 15 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन भी करेंगे. मुख्यमंत्री पटना से इन सभी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जगह पर दिखाया जायेगा. इधर, एक अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर पंचायती राज विभाग द्वारा होने वाले उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. संबंधित पंचायतों में अधिकारियों व कर्मियों की विशेष तैनाती कर दी गयी है. = जिले की सभी पंचायतों में बनेगा विवाह मंडप पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले की सभी पंचायतों में विवाह मंडप बनाने की योजना सरकार की है. पहले चरण में जिले की नौ पंचायतों का चयन किया गया है. चयनित नौ पंचायतों में विवाह मंडप का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा. गौरतलब है शादी विवाह करने के लिए लोगों को लाखों रुपये खर्च कर मैरिज हॉल लेना पड़ता है. जहां पंचायत स्तर पर विवाह मंडप बन जाने से इस समस्या से जूझ रहे कम आय वाले लोगों को निजात मिलेगी. बोले पदाधिकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने कहा कि एक अक्तूबर को पटना से रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया जायेगा, जिसे लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. = उद्घाटन वाले पंचायत सरकार भवन की सूची प्रखंड। पंचायत भगवानपुर पहाड़िया कुदरा ससना कुदरा चिलबिली चांद सौखरा चैनपुर डूमरकोन कुदरा मेंउडा कुदरा देवराढ़ रामगढ़ देवहलीया चांद सिरहीरा चांद भरारिकला रामपुर भीतरीबांध नुआंव अखिनी रामगढ़ बड़ौरा भगवानपुर जैतपुर कला दुर्गावती खजुरा = इन जगहों पर होगा पंचायत भवन का शिलान्यास प्रखंड भभुआ बेतरी डिहरा जागेबराव महुआरी मनिहारी मीव मीरिया रूपपुर सीवो = प्रखंड भगवानपुर कसेर तोड़ी = प्रखंड चांद बीयूरी शिवरामपुर =प्रखंड दुर्गावती अवरिया डुमरी मसौडा =प्रखंड कुदरा बहेरा घटाव सकरी सिसवार = प्रखंड मोहनिया आंकोड़ी बड़ुपर भीट्टी भोखरी शाहबाजपुर = प्रखंड नुआंव एवती कोटा मुखराव तरेथा प्रखंड रामगढ़ अहिवास मसाढ़ी महुअर नोनार सीसौडा =प्रखंड रामपुर बड़कागांव कुडारी पसाई = विवाह मंडप निर्माण के लिए चयनित स्थल प्रखंड दुर्गावती जेवरी खड़सरा =प्रखंड मोहनिया भरखर बम्होरखास अकोढ़ी मेला = प्रखंड कुदरा बहेरा प्रखंड अधौरा सड़की प्रखंड नुआव दुमदुमा प्रखंड रामगढ़ अकोढ़ी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >