Kaimur News : शराब के सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोहनिया पुलिस ने गुरुवार की रात शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सभी आरोपी शराब के नशे में पाए गए.
अलग-अलग जगहों पर जांच, संदिग्ध मिले तो पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने बताया कि शहर में शराब सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की रात अलग-अलग स्थानों पर जांच की गयी. इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले लोगों को हिरासत में लिया गया. बाद में सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया.
मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि
मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की. इसके बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में बिहार समेत दूसरे राज्यों के लोग
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि लाल कुमार निवासी मलाटोली मोहनिया, अभय चौधरी निवासी कैथी थाना सोनहन, घनश्याम निवासी करपे मध्य प्रदेश, अशोक कुमार निवासी योगीपुर रोहतास, जितेंद्र कुमार निवासी सेरना मिर्जापुर, बिरजू माझी निवासी मोहनिया वार्ड संख्या-11, मुराहु मुसहर निवासी चौरसिया, रवि कुमार निवासी तकिया मोहल्ला सासाराम तथा योग मुसहर निवासी चौरसिया के रूप में हुई है.
शराब सेवन पर आगे भी जारी रहेगा अभियान
मोहनिया पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब के सेवन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए शहर में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है.
