नाला निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, हादसे को दावत दे रहे खुले गड्ढे

बिना बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड के हो रहा निर्माण कार्य, राहगीरों की जान जोखिम में.

बिना बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड के हो रहा निर्माण कार्य, राहगीरों की जान जोखिम में. मोहनिया शहर के उत्तरी किनारे सासाराम को जाने वाली सर्विस सड़क के समीप चल रहे नाला निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है. निर्माण कंपनी द्वारा सुरक्षा के मानकों को ताक पर रख दिया गया है, जिससे यहां हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. चांदनी चौक के पास नाला निर्माण के लिए गहरी खुदाई कर सरिया लगा छोड़ दिया गया है, लेकिन निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं. बिना घेराबंदी व बिना चेतावनी बोर्ड के कई फुट गहरे गड्ढे खोद दिये गये हैं, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व संतुलन बिगड़ने से एक वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति इन गड्ढों में गिर गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है. लोगों का कहना है कि यह कार्य एनएचएआइ के तहत कराया जा रहा है, फिर भी निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग नहीं की गयी है. यदि समय रहते सुरक्षा के उपाय नहीं किये गये, तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी. अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग की नींद कब खुलती है व सुरक्षा व्यवस्था कब सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >