अखलासपुर बाईपास पर मालवाहक ट्रक का ब्रेक फेल, लगा भीषण जाम

सोमवार सुबह शहर के अखलासपुर बाईपास रोड में एक भारी मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया

=जाम में फंसे रहे स्कूली वाहन सहित दूल्हे की कार व अन्य वाहन भभुआ सदर. सोमवार सुबह शहर के अखलासपुर बाईपास रोड में एक भारी मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन बीच सड़क पर ट्रक के रोक देने से लंबा जाम लग गया. जाम की वजह से कई स्कूली वाहन सहित दूल्हे की कार व अन्य वाहन फंसे रहे. जाम की वजह से कई स्कूली वाहन को वापस लौटकर दूसरा रास्ता पकड़ना पड़ा. हालांकि, जाम के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी और लोग सुबह-सुबह जाम से परेशान रहे. दरअसल, सोमवार सुबह पांच बजे के करीब अखलासपुर बाईपास रोड से जाने के क्रम में वृंदावन लॉन व होटल के समीप एक भारी मालवाहक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल हो जाने के बाद चालक ने तो ट्रक को किसी तरह नियंत्रित कर लिया, लेकिन भारी ट्रक सड़क के बीच ही रुक गया. इसके चलते लंबा जाम लग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >