=चैनपुर थाना क्षेत्र के भालूबुढ़न गांव का मामला पोस्टमार्टम के लिए शव लाया गया सदर अस्पताल भभुआ. जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भालूबुढ़न गांव में एक महिला की ससुरालवालों द्वारा मारपीट के बाद जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में चैनपुर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृत महिला भालूबुढ़न गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर की 28 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी बतायी जाती है. मृत महिला की बहन रामगढ़ गांव निवासी संगीता देवी पति प्रमोद राजभर ने बताया कि रविवार शाम सात बजे सूचना मिली कि उसकी बहन सुनीता की जहर खाने से मौत हो गयी है. सूचना पर जब उसका परिवार भालूबुढ़न गांव पहुचा, तो देखा कि उसकी बहन के साथ मारपीट कर जहर खिलाया गया है. इसके बाद इसकी सूचना चैनपुर थाने को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भालूबुढ़न गांव से महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता चैनपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी गुड्डू राजभर की शिकायत पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने मृतका के पति धर्मेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
मारपीट कर महिला की जहर देकर हत्या, पति गिरफ्तार
जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भालूबुढ़न गांव में एक महिला की ससुरालवालों द्वारा मारपीट के बाद जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है
