पिकअप के धक्के से बाइक सवार शिक्षिका की हुई मौत, पति घायल

रफ्तार की मार. भभुआ थाना क्षेत्र के महमुदिया के समीप हुई घटना

रफ्तार की मार. भभुआ थाना क्षेत्र के महमुदिया के समीप हुई घटना जनगणना कार्य के लिए जाने के दौरान बेकाबू वाहन ने पति-पत्नी को कुचला हादसे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा भभुआ सदर. जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के महमुदिया के समीप तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से विद्यालय से पति के साथ लौट रही बाइक सवार शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि, हादसे में बाइक चला रहा पति भी बुरी तरह से घायल हो गया. मृत शिक्षिका रुईया गांव निवासी रियासत अंसारी की 38 वर्षीय पत्नी हसीना बानो बतायी जाती है. हादसे के संबंध में बताया जाता है कि हसीना बानो उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुईया में बतौर शिक्षिका तैनात थी. महिला अपने पति व बच्चों के साथ भूपेश गुप्त कॉलेज के समीप किराये के मकान में रहती थी और प्रतिदिन किराये के मकान से पढ़ाने के लिए रुईया जाती थी. सोमवार को वह विद्यालय से पति के साथ बाइक से भभुआ स्थित बहुद्देश्यीय भवन आ रही थी. बहुद्देश्यीय भवन में शिक्षिका को जनगणना का एप डाउनलोड करने सहित अन्य सरकारी कार्य करने थे. आने के क्रम में ही बहेरी मोड़, महमुदिया के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप के चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया और भाग निकला. पिकअप के धक्के से बाइक सवार शिक्षिका और उसका पति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से शिक्षिका और उसके पति को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला शिक्षिका को जांच कर मृत घोषित कर दिया. जबकि, पति का इलाज किया जा रहा है. सड़क दुर्घटना में महिला शिक्षिका की मौत होने की जानकारी पर भभुआ थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, जहां पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >